पाली : कोहरे का शिकार हुए 8 वाहन, भिड़े एक के बाद एक, 5 गंभीर घायल

By: Ankur Mon, 04 Jan 2021 1:10:17

पाली : कोहरे का शिकार हुए 8 वाहन, भिड़े एक के बाद एक, 5 गंभीर घायल

ब्यावर-बर फोरलेन पर झाड़ली मानपुरा में रामगढ़ की मोरी के निकट रविवार सुबह 7 बजे करीब घना काेहरा रहा। दृश्यता महज 4 मीटर तक ही हाेने से एक टैंकर चालक ने अचानक की ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे चल रहे एक-के-बाद एक कुल 8 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। घटना में 5 लाेगाें काे गंभीर चाेटें आई हैं।

एक ट्राेले का चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया। चार घंटे तक प्रयासों के बाद भी निकालने में विफल रहने पर आखिर क्रेन बुलानी पड़ी। घायलों काे ब्यावर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी प्रकार कोहरे के कारण एक कार काे बचाने के चक्कर में एक ट्रोला ताे डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के कारण करीब 5 घंटे तक यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार रविवार अलसुबह सेंदड़ा में बूंदाबादी के साथ ही मौसम में काेहरा छा गया। दृश्यता कम होने से बर से ब्यावर की तरफ जा रहे एक ट्रोला चालक को आगे कुछ दिखाई नहीं दिया ताे बीच सड़क पर ही उसने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहा एक अन्य ट्रोला उससे टकरा गया। दाेनाें वाहनों के टकराने के बाद पीछे से आ रहे 6 अन्य वाहन एक-दूसरे से टकराते गए। घटना से वाहन में सवार लाेगाें में कोहराम मच गया।

ट्रोला चालक टोंक निवासी ओमप्रकाश पुत्र किशन लाल गुर्जर को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकलते वक्त टांग फंस गई। जानकारी के बाद एनएचएआई व टाेल प्लाजा के अधिकारी, सेंदड़ा थाना पुलिस तथा सेंदड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच रतनसिंह भाटी माैके पर पहुंचे तथा उसे 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला। घायलों काे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़े :

# बीकानेर : कैदियों ने अंडरवियर में छिपा रखे थे मोबाइल सिम और बैटरी, जर्दे की पुड़िया ले जाते सिपाही को पकड़ा

# भरतपुर : ट्रक से हुई टक्कर में गई साइकिल सवार मजदूर की जान, पलटने से ट्रक ड्राईवर भी घायल

# जोधपुर : पुलिस ने किया बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, यहां बेच दी मुंबई से किराए पर लीं कारें

# राजस्थान : अब तक 24 हजार लोगों ने उठाया रोडवेज की माेक्ष कलश मुफ्त बस सेवा का फायदा

# उदयपुर : दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुए 25 हजार रुपए की लूट करने वाले बदमाश, मुख्य आरोपी फरार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com